रोहतास में फिर झपकी बनी हादसे की वजह, 30 फीट गहरी खाई में गिरा बालू लदा हाइवा, चालक गंभीर

कोचस के सासाराम-चौसा पथ पर चालक को झपकी आने से बालू लदा हाइवा 30 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा पथ पर बलथरी फॉल के समीप बुधवार की सुबह चालक को झपकी आने से बालू लदा हाइवा सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने घायल चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया.

झपकी आते ही अनियंत्रित हुआ हाइवा

बताया जाता है कि हाइवा चालक कमलेश शर्मा गाजीपुर जिले का रहने वाला है. बुधवार की सुबह वह बालू लदा हाइवा लेकर सासाराम-चौसा पथ से गुजर रहा था. इसी दौरान बलथरी फॉल के पास चालक को झपकी आ गयी और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा.

पहले भी हो चुके हैं कई बड़े हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार, बलथरी फॉल के पास इससे पहले भी चालक को झपकी आने के कारण हादसा हो चुका है. गत 12 अप्रैल को स्टेट हाइवे 17 पर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था. वहीं, 12 मई को चंवरी गांव के समीप चालक की झपकी आने से बालू लदा कंटेनर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गया था.

बस हादसे में गयी थी यात्री की जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि गत 4 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर शेख बहुआरा स्टैंड के समीप भी चालक की झपकी के कारण यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी थी. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी थी, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

पेट्रोलिंग को लेकर उठ रहे सवाल

लगातार हो रहे हादसों के बावजूद स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. लोगों का कहना है कि स्टेट हाइवे 17 और राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर पेट्रोलिंग टीम नियमित रूप से सक्रिय नहीं रहती है. उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी निगरानी और जागरूकता अभियान की जरूरत है.

रोहतास में योजनाओं की समीक्षा को लेकर डीएम सख्त, हर पात्र लाभार्थी तक समय पर पहुंचाएं सरकारी लाभ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >