जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा रोहतास

Sasaram news. रोहतास नगर पंचायत में सोमवार को देर शाम रामनवमी का जुलूस निकाला गया. सैकड़ों की संख्या में जुलूस में भगवा ध्वज हाथों में लिये जय श्रीराम के नारे लगाते हुए श्रद्धालु दिखे और पूरा रोहतास जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा.

रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, जिले के 10 थाने रहे चौंकन्ने फोटो -29- रोहतास में रामनवमी पर बाइक जुलूस में शामिल लोग. ए- शोभायात्रा में शामिल राम-सीता की झांकी. प्रतिनिधि, अकबरपुर रोहतास नगर पंचायत में सोमवार को देर शाम रामनवमी का जुलूस निकाला गया. सैकड़ों की संख्या में जुलूस में भगवा ध्वज हाथों में लिये जय श्रीराम के नारे लगाते हुए श्रद्धालु दिखे और पूरा रोहतास जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा. जुलूस सद्भावना चौक, चौरंगी मोड़, महावीर मंदिर होते हुए आसवानी नदी में देर शाम संपन्न हुआ. जुलूस में राम, लक्ष्मण, जानकी और भारत माता की झांकी भी दिखी. सभी जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल भारी संख्या में तैनात देखे गये. जिले के 10 थानों का प्रशासनिक अमला यहां चौकन्ना रहा. पदाधिकारी तत्परता से जुलूस की निगरानी करते दिखे. किसी भी तरह की घटना न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती गयी. बता दें कि जुलूस निकालने से पहले नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों ने मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला, जिसमें लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए. एसडीपीओ टू वंदना कुमारी मिश्रा, एसडीएम सूर्य प्रताप पूरी जुलूस के दौरान निगरानी करते दिखे. इस अवसर पर रोहतास थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद, तिलौथू थाना अध्यक्ष विद्या भूषण, चुटिया बिट्टू लाल रंजन, यदुनाथ पुर अनिल कुमार पासवान, नौहट्टा चंद्रशेखर शर्मा, अमझोर श्याम कुमार, भानस गुड़िया कुमारी, काछवा मितेश कुमार, संझौली मुकेश कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर नासरीगंज कुणाल कुमार, सर्किल विक्रमगंज शेर सिंह यादव, अमझोर मो सोहेल अहमद व काफी संख्या में जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >