रोहतास से मो.आरिफ खान की रिपोर्ट
Rohtas CDPO Transfer: रोहतास जिले में समाज कल्याण विभाग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिले से जुड़े छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. तीन अधिकारियों को रोहतास में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तीन अधिकारियों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है.
समाज कल्याण विभाग ने जारी की अधिसूचना
समाज कल्याण विभाग के उप सचिव हरिशंकर राम द्वारा जारी अधिसूचना में बिहार बाल विकास सेवा के अंतर्गत कई सीडीपीओ के स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है. इस आदेश का असर रोहतास जिले पर भी पड़ा है, जहां कुल छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.
Rohtas CDPO Transfer: तिलौथू, नोखा और डेहरी ग्रामीण में मिली नई तैनाती
विभागीय आदेश के अनुसार मुंगेर जिले के बरियारपुर में पदस्थापित श्रीमती बबीता राय को तिलौथू बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं बक्सर सदर में कार्यरत श्रीमती श्वेता कुमारी-1 को नोखा बाल विकास परियोजना का दायित्व सौंपा गया है. इसके अलावा पटना ग्रामीण में पदस्थापित श्रीमती रश्मि रमण को डेहरी ग्रामीण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
सासाराम की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Rohtas News: रोहतास के तीन अधिकारियों का अन्य जिलों में तबादला
तिलौथू में कार्यरत सीडीपीओ श्रीमती कुमारी रीता का स्थानांतरण करपी, अरवल में किया गया है. नोखा में पदस्थापित श्रीमती आभा कुमारी-2 को बारुण, औरंगाबाद भेजा गया है. वहीं चेनारी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुश्री नेहा कुमारी को टेढ़ागाछ, किशनगंज में नई जिम्मेदारी दी गई है.
Sasaram News: छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
स्थानांतरण आदेश के तहत रोहतास जिले से जुड़े कुल छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इनमें तीन अधिकारियों को जिले में पदस्थापित किया गया है, जबकि तीन अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है. विभाग इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा मान रहा है.
तत्काल योगदान देने का निर्देश
समाज कल्याण विभाग ने सभी स्थानांतरित और नवपदस्थापित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. साथ ही योगदान के बाद विभाग को प्रभार प्रतिवेदन भेजना अनिवार्य किया गया है.
Rohtas CDPO Transfer: वेतन और यात्रा भत्ता को लेकर भी निर्देश
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण उनके अभ्यावेदन के आधार पर किया गया है, उन्हें स्थानांतरण यात्रा भत्ता (टीए) नहीं मिलेगा. विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि जुलाई 2026 का वेतन संबंधित अधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल से आहरित करना होगा.विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न परियोजनाओं के संचालन में नई ऊर्जा आएगी. इससे महिला एवं बाल विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिल सकती है.
Also Read: रोहतास PHED में फेरबदल, बिक्रमगंज और डेहरी में बदले गए सहायक अभियंता
