रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Rohtas Accident: (सूर्यपुरा से मनोज कुमार सिंह) जिले के दावथ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. डुमरांव लाइन नहर पथ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पनचक्की गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

घटना दावथ थाना क्षेत्र के डुमरांव लाइन नहर पथ स्थित पनचक्की गांव के पास की बताई जा रही है. हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

मृतक की पहचान अहीर चवरी गांव निवासी 29 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह किसी काम से बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

घटना की सूचना मिलते ही दावथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read: बीएड छात्रों के लिए बड़ी खबर, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने फाइनल ईयर परीक्षा का डेट किया जारी, इस दिन से होगा एग्जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >