Sasaram News : थाना पुलिस ने शुक्रवार को लूटकांड के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी वीर बहादुर सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में दर्ज कांड संख्या 401/25 के तहत लूट मामले में राहुल कुमार फरार चल रहा था.
बाइक, सोने की चेन और रुपये लूटने का आरोप
पुलिस के अनुसार दर्ज लूटकांड में अभियुक्त पर बाइक, सोने की चेन और रुपये लूटने की घटना में शामिल होने का आरोप है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
दो अलग-अलग गांवों से दो वारंटी भी गिरफ्तार
थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार वारंटियों में मुंजी गांव निवासी स्वर्गीय मुंद्रिका पासवान के पुत्र सत्यनारायण पासवान और नई भूमि गांव निवासी नन्हकू राम के पुत्र अजय राम शामिल हैं. Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
