रोहतास में राशन कार्ड के काम में लापरवाही पर सात आपूर्ति निरीक्षकों पर गिरी गाज, वेतन भुगतान पर लगी रोक

Sasaram News : सासाराम में राशन कार्ड बनाने और लाभुकों के ई-केवाईसी में लापरवाही बरतने वाले सात आपूर्ति निरीक्षकों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीएम ने तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है.

Sasaram News : राशन कार्ड निर्माण और लाभुकों के ई-केवाईसी कार्य में लापरवाही बरतना जिले के सात आपूर्ति निरीक्षकों को भारी पड़ा है. निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने और ई-केवाईसी की धीमी प्रगति पर डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है.

दो दिनों में लंबित आवेदनों के निष्पादन का आदेश

डीएम ने सभी आपूर्ति निरीक्षकों को अपने लॉगिन में लंबित आवेदनों का नियमानुसार दो दिनों के अंदर निष्पादन करने का आदेश दिया है. उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा

डीएम ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में राशन कार्ड निर्माण की अनुमंडलवार और प्रखंडवार समीक्षा की. समीक्षा के दौरान लाभुकों के ई-केवाईसी की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई. इसके बाद डीएम ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने पर बिक्रमगंज अनुमंडल के सभी आपूर्ति निरीक्षकों तथा डेहरी अनुमंडल अंतर्गत डेहरी प्रखंड की आपूर्ति निरीक्षक खुशबू कुमारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया. इसके अलावा दावथ के अरविंद कुमार, सूर्यपुरा एवं बिक्रमगंज के राहुल रंजन, संझौली एवं दिनारा के अभिषेक कुमार, राजपुर के राहुल कुमार और काराकाट के आपूर्ति निरीक्षक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. संबंधित अधिकारियों का अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है.

सासाराम अनुमंडल में प्रगति मिली संतोषजनक

समीक्षा के दौरान सासाराम अनुमंडल में राशन कार्ड निर्गमन की प्रगति संतोषजनक पाई गई. वहीं, शेष दोनों अनुमंडलों के अधिकारियों को विभागीय लक्ष्य के अनुरूप राशन कार्ड निर्गमन की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

लाभुकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

डीएम ने कहा कि राशन कार्ड निर्माण के लिए लाभुकों का ई-केवाईसी अनिवार्य है. लाभुक अपने संबंधित जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और आपूर्ति निरीक्षकों को मिशन मोड में ई-केवाईसी कराने तथा राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता समेत तीनों अनुमंडलों के एसडीओ और सभी आपूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे.

Also Read : बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >