सासाराम के रामेश्वरगंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक, विकास और जलजमाव पर हुई चर्चा

रामेश्वरगंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में विद्यालय के विकास, सौंदर्यीकरण और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. जलजमाव और जल निकासी की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिए गए.

Sasaram News: उच्च माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरगंज में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गयी. प्रधानाध्यापक कक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्ष सह विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने की. बैठक में विद्यालय के विकास, सुंदरीकरण और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गयी.

जलजमाव और जल निकासी की समस्या उठी

बैठक में समिति के सदस्यों ने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखा. समिति के सचिव सह प्रधानाध्यापक अमीरुल हसन गजाली ने स्कूल परिसर में जलजमाव और जल निकासी की समस्या सहित अन्य मुद्दों की जानकारी दी. उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने और आवश्यक सुविधाओं के विकास की जरूरत बतायी. इस पर समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखीं. चर्चा के बाद विद्यालय के विकास को लेकर कई सकारात्मक निर्णय लिये गये.

विधायक का माल्यार्पण कर किया स्वागत

बैठक से पहले विद्यालय पहुंचने पर विधायक स्नेहलता कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. प्रधानाध्यापक की ओर से उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया गया. इसके बाद प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में विद्यालय की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ.

स्मार्ट क्लास और प्रयोगशाला का लिया जायजा

बैठक समाप्त होने के बाद विधायक एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान सभी कक्षाओं के साथ स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, आइसीटी लैब और संगीत कक्ष का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और सुविधाओं की जानकारी ली गयी.

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाना रहा. समिति की ओर से विद्यालय की समस्याओं के समाधान और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया. बैठक एवं निरीक्षण के दौरान विद्यालय के वरीय शिक्षक राजगृही राम, प्रियंका कौर, सीमा कुमारी, गौरव कुमार, रविंद्र सिंह, आलोक कुमार, नेहा रंजन, विद्यालय लिपिक सैयद सफदर हुसैन, परिचारी रामलाल सिंह सहित अन्य शिक्षक, कर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >