शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस ने संभाली कमान, बूथों का किया निरीक्षण

SASARAM NEWS.विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

प्रतिनिधि, काराकाट विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने पुलिस बल, सीआरपीएफ और सीआइसएफ बटालियन के साथ क्षेत्र में मार्च कर कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिकरिया, कर्मा, गडूरा सहित विभिन्न बूथों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गयी. अधिकारियों ने कहा कि मतदान के समय मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. काराकाट विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की. कहा कि अगर किसी को कोई समस्या होती है तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने आश्वस्त किया कि अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी और असामाजिक तत्वों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >