फोटो-25- मुरादाबाद गांव में कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में रविवार को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के पांच आरोपितों घर कड़ी सुरक्षा के बीच कुर्की की कार्रवाई की. इस कार्रवाई में एसपी सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस मुस्तैद रही है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी जलील कुरैशी, गोप कुरैशी, झुनु कुरैशी व ताहिर कुरैशी पॉक्सो एक्ट के आरोपित हैं. कोर्ट के द्वारा इनके विरुद्ध वारंट निर्गत है. ये सभी लोग सरेंडर तक नहीं कर रहे थे. कोर्ट के आदेश पर इन सभी लोगों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि गत आठ अप्रैल को इस मामले में आरोपित जलील कुरैशी व ताहिर कुरैशी को पकड़ने गयी पुलिस पर पथराव किया गया था. इसमें एसआई राजेंद्र सिंह, सुनीति कुमारी, सुनील सिंह, नीतीश कुमार, लल्लू व शत्रुघ्न सिंह जख्मी हो गये थे. इसका नतीजा हुआ था कि छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पॉक्सो एक्ट के दोनों आरोपित भागने में सफल हो गये थे. इसके कारण गिरफ्तारी के बिना पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा था. उन्होंने बताया कि कुर्की की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
