शहर के लॉज और होटलों में पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, ठहरने वाले लोगों के दस्तावेजों की हुई जांच

Sasaram News : सासाराम में रविवार रात पुलिस-प्रशासन ने लॉज और होटलों में छापेमारी की. ठहरने वाले लोगों के पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

Sasaram News : सासाराम शहर के विभिन्न लॉजों और होटलों में रविवार की रात पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापेमारी और जांच की. इस दौरान ठहरने वाले लोगों की पहचान और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से लॉज संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गयी है.

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी

नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि लॉज और होटलों में ठहरने वाले लोगों की पहचान, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण है. नियमित रूप से जांच किये जाने से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है. उन्होंने बताया कि पुलिस-प्रशासन की ओर से ऐसे स्थानों पर निगरानी जारी रखी जा रही है.

Also Read : बक्सर: महीने में लाखों की आय देने वाला कवलदह पार्क असुरक्षित, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

नियमित जांच से नियमों के पालन की उम्मीद

शहरवासियों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन की ओर से इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए. केवल विशेष अभियान के दौरान ही नहीं, बल्कि समय-समय पर लॉज और होटलों की जांच होने से संचालकों में भी नियमों के पालन को लेकर गंभीरता बनी रहेगी.

Also Read : यूपी-बिहार सीमा पर दिखेगी बक्सर की ऐतिहासिक विरासत, भित्तिचित्रों से सज रहा प्रवेश द्वार

जांच में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु

पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ाये जाने का संदेश गया है. हालांकि, जांच के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला.

Also Read : बक्सर: महीने में लाखों की आय देने वाला कवलदह पार्क असुरक्षित, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुनित कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >