रोहतास के जमुहार में विवाद के बाद फायरिंग का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

रोहतास जिले के जमुहार में बुधवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग का आरोप लगा है. पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Jamuhar Firing Case Rohtas : रोहतास जिले के डेहरी स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमुहार में बुधवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है. एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Rohtas News : विवाद के बाद फायरिंग का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, जमुहार स्थित एनएमसीएच के समीप किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

घटना में कोई हताहत नहीं

पुलिस के अनुसार, फायरिंग का आरोप लगाया गया है, लेकिन घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

FIR दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि जमुहार निवासी प्रिंस कुमार की शिकायत पर जयपुर निवासी गुड्डू सिंह के खिलाफ फायरिंग का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >