Rohtas News : रोहतास जिले के सासाराम स्थित पीएम श्री-2 उच्च विद्यालय, चौखंडी पथ, रौजा रोड में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार के प्रस्तावित आगमन को लेकर मंगलवार को भव्य रिहर्सल और तैयारियां पूरी कर ली गईं. विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और सैन्य दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया.
परेड और गार्ड ऑफ ऑनर की हुई शानदार रिहर्सल
कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स ने परेड, गार्ड ऑफ ऑनर और विभिन्न सैन्य ड्रिल का अभ्यास किया. कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित शिक्षकों और विद्यालय परिवार का ध्यान आकर्षित किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी हुई तैयारी
एनसीसी गतिविधियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी रिहर्सल की. विद्यार्थियों की प्रस्तुति को शिक्षकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सराहा तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया.
प्रधानाचार्य बोले- विद्यालय के लिए गौरव का अवसर
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि कमांडिंग ऑफिसर का आगमन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है तथा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन और समर्पण
एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे. विद्यालय प्रशासन के अनुसार कमांडिंग ऑफिसर के स्वागत को लेकर पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल है.
