शिवसागर में अनियंत्रित होकर पलटा सामान लदा पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

शिवसागर के घोरघट पेट्रोल पंप के पास एनएच-19 पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और किसी अन्य वाहन की चपेट में नहीं आया. घटना के बाद सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा.

शिवसागर (रोहतास) से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट पेट्रोल पंप के समीप एनएच-19 पर शनिवार को सामान से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया. उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आयी.

घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन सामान लेकर जा रहा था. इसी दौरान घोरघट पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. संयोगवश उस समय कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी.

घटना की सूचना मिलने पर एनएचआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर पलटे पिकअप को हटवाया. वाहन हटाये जाने के बाद एनएच-19 पर यातायात सामान्य हो गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >