शांति समिति की बैठक में सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था के मुद्दे उठे

SASARAM NEWS. रामनवमी और ईद को लेकर सोमवार को नगर थाना परिसर में शांति सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ललन कुमार ने की. बैठक में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी.

बिक्रमगंज.

रामनवमी और ईद को लेकर सोमवार को नगर थाना परिसर में शांति सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ललन कुमार ने की. बैठक में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी.बैठक के दौरान नगर की साफ-सफाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई लोगों ने अपनी बातें रखीं. नगर पर्षद के पूर्व सभापति रब नवाज खान ने ईद की नमाज और रामनवमी जुलूस के दौरान पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की. साथ ही नगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और वाटर एटीएम के पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया. भाजपा नेता मदन प्रसाद वैश्य ने नगर में डस्टबिन की व्यवस्था करने की मांग की. सभापति प्रत्यासी रहे घनश्याम सिंह ने खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की जरूरत बतायी, ताकि त्योहार के दौरान सड़कों और गलियों में अंधेरा न रहे. राजद नेता प्रो. रामचंद्र प्रसाद ने मोहनी गांव में सड़क किनारे होने वाली ईद की नमाज के दौरान पुलिस बल की तैनाती की मांग की. श्रीकांत नटराज ने पंचायतों की नालियों में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की बात कही. वहीं रामजी प्रसाद वैश्य ने लोगों को रामनवमी जुलूस में शामिल होने का आमंत्रण दिया. वार्ड 16 के पार्षद संदीप कुमार ने मंदिरों के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. वार्ड दो के पार्षद नितेश कुमार ने दोनों पर्वों को भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सौहार्द बनाए रखने की अपील की. वार्ड 25 के पार्षद डब्लू खान ने नगर की सफाई व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत बताई. बैठक में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने रामनवमी जुलूस के लिए लाइसेंस लेने की अपील करते हुए जुलूस का निर्धारित रूट बताया.बताया कि जुलूस दुर्गा मंदिर से निकलकर तेंदुनी चौक, थाना चौक होते हुए नटवार रोड तक जायेगा और पुनः दुर्गा मंदिर पर समाप्त होगा.वहीं बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने कहा कि गांवों में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गयी है, लेकिन लोग सहयोग नहीं करते. उन्होंने नालियों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव कराने का आश्वासन दिया. कार्यपालक पदाधिकारी कोमल कुमारी ने बताया कि ईद और रामनवमी के दौरान पानी का छिड़काव, फॉगिंग और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जायेगी.बैठक में यह भी कहा गया कि नगर परिषद की नियमित बैठक नहीं होने के कारण लोग शांति समिति की बैठक में ही अपनी समस्याएं उठाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >