सासाराम: एनक्यूएएस प्रमाणीकरण की दिशा में तेज हुई तैयारी, सदर अस्पताल में हुई समीक्षा बैठक

सासाराम सदर अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणीकरण दिलाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अस्पताल परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागवार तैयारियों, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

सासाराम: सदर अस्पताल सासाराम को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणीकरण दिलाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को अस्पताल परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल के सभी विभागों और वार्डों के प्रभारी शामिल हुए.

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया गया जोर

बैठक में विभागवार तैयारियों, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, अस्पताल की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था तथा मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई.

अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों और वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग में एनक्यूएएस मानकों के अनुरूप कमियों को दूर करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करें.

नियमित होगी तैयारियों की समीक्षा

स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि मरीजों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

उन्होंने कहा कि प्रमाणीकरण के लिए सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही तैयारियों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी, ताकि सदर अस्पताल सासाराम को जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के NQAS प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >