सासाराम: नोखा अंचल ने बिहार में हासिल किया दूसरा स्थान, विदाई समारोह में बोले सीओ- टीमवर्क से मिली सफलता

रोहतास जिले के नोखा अंचल को बिहार में दूसरा स्थान दिलाने वाले अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया और श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार को सोमवार को विदाई दी गई. दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई.

Rohtas Nokha CO Farewell : रोहतास जिले के नोखा प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को अंचलाधिकारी (सीओ) मधुसूदन चौरसिया एवं श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की.

Rohtas News : जनहित और पारदर्शिता के लिए मिली सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शेफाली ने की. नगर परिषद के सभापति राधेश्याम सिंह ने कहा कि सीओ मधुसूदन चौरसिया ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य किया. उनके कार्यकाल में राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन से आम लोगों को काफी राहत मिली.

बिहार में दूसरे स्थान पर पहुंचा नोखा अंचल

अपने संबोधन में सीओ मधुसूदन चौरसिया ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का सामान्य हिस्सा है, लेकिन अधिकारी की पहचान उसके कार्यों से बनती है. उन्होंने बताया कि परिमार्जन अभियान और नापी कार्यों के प्रभावी निष्पादन के कारण नोखा अंचल ने बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और समर्पण को दिया.

174 पर्चों का हुआ निष्पादन

सीओ ने बताया कि उनके कार्यकाल में 174 पर्चों का निष्पादन कराया गया, जिससे बड़ी संख्या में लाभुकों को राहत मिली. उन्होंने कर्मचारियों से जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, एलपीसी सहित सभी राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने और भूमि विवादों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने की अपील की.

भावभीनी विदाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना

समारोह के अंत में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी. कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष दयानंद सिंह, उपसभापति धनजी सिंह, सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा, मुखिया चितरंजन तिवारी, दीनानाथ राय, बब्लू कुमार गुप्ता, विवेक सिंह, अंचल कर्मचारी हेमंत कुमार, अजय पाल, रौशन कुमार सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >