रोहतास में NDA की समन्वय बैठक, आरक्षण के मुद्दे पर भी हुई चर्चा; बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

रोहतास में चिराग पासवान के निर्देश पर एनडीए की समन्वय बैठक हुई। इसमें गठबंधन की मजबूती और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर चर्चा की गई।

Rohtas News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर सोमवार को रोहतास जिला परिषदन में एनडीए के घटक दलों की समन्वय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एनडीए से जुड़े विभिन्न दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने को लेकर आपसी तालमेल बढ़ाना था.

चेनारी और डेहरी विधायक समेत कई प्रमुख नेता हुए शामिल

बैठक में चेनारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनू सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. इसके अलावा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया. बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिलाध्यक्ष प्रेमतोष कुमार उर्फ बंटी सिंह ने की.

JDU, BJP, HAM और RLM के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

समन्वय बैठक में जदयू, भाजपा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) समेत एनडीए के अन्य घटक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. नेताओं ने गठबंधन के सभी दलों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा की.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर घटक दलों के बीच समन्वय बनाए रखने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया. नेताओं ने कहा कि एनडीए की मजबूती के लिए सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और आपसी सहयोग जरूरी है.

सभी दलों ने मिलकर काम करने की जतायी प्रतिबद्धता

बैठक में मौजूद नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और गठबंधन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी. नेताओं ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों को आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा.

कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, हम जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान, आरएलएम जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा, लोजपा (आर) एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष छोटेलाल पासवान, ललु पांडेय, धनंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अलख निरंजन श्रीवास्तव, तौसीफ आलम समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >