नवरात्रि-दशहरा को लेकर नगर पूजा समिति की तैयारी तेज, पूजा समितियों और लाइसेंसी बंधुओं से समन्वय पर जोर

Sasaram News : सासाराम नगर पूजा समिति ने नवरात्रि और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है. बैठक में सुरक्षा, सफाई और लाइसेंसी बंधुओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.

Sasaram News : नवरात्रि एवं दशहरा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर नगर पूजा समिति, सासाराम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को बस्ती मोड़ स्थित महाराजा गार्डेन में समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवनाथ चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री संतोष कुमार ने किया.

सुरक्षा, सफाई और बिजली व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक में पूजा समितियों और लाइसेंसी बंधुओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की रणनीति तैयार की गई. पूजा पंडालों से जुड़ी समस्याओं, प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए समस्याओं का समय पर समाधान जरूरी है. संबंधित विभागों और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने पर विशेष जोर दिया गया.

लाइसेंसी बंधुओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का पर्व भी है. इसलिए सभी पूजा समितियों और लाइसेंसी बंधुओं से अनुशासन और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की गई. धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में लाइसेंसधारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

2025 में सम्मान से वंचित लाइसेंसी बंधुओं को मिला प्रशस्ति पत्र

बैठक के दौरान वर्ष 2025 में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी बारिश के कारण प्रशस्ति पत्र पाने से वंचित रहे लाइसेंसी बंधुओं को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समिति ने कहा कि आयोजन में सहयोग करने वाले लाइसेंसधारियों के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर समिति के संस्थापक व पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, संरक्षक सरदार मानिक सिंह, संयोजक कमलेश महतो, सलाहकार डॉ. सरोज रावत, गिरजा दुबे, छट्टु पाल, माधुरी सोनी, बेचू महतो, रामजी महतो, सुरेंद्र पाण्डेय, अरुण कांस्यकार, महेंद्र कांस्यकार, राम इकबाल सिंह, अशोक कुमार, सुशील सोनी समेत समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लाइसेंसी बंधु मौजूद रहे.

Also Read : बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >