रोहतास: कोचस के नरवर पैक्स में कल 4335 मतदाता करेंगे मतदान, 7 बूथों पर होगी वोटिंग; फर्जी वोटरों पर रहेगी खास नजर

नरवर पैक्स चुनाव के लिए आज मतदान होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 4335 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Rohtas News : कोचस प्रखंड के नरवर पैक्स में मंगलवार को मतदान कराया जाएगा. चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने मतदानकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. प्रशासन ने स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली है.

4335 मतदाताओं के लिए बनाये गये सात मतदान केंद्र

निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि नरवर पैक्स चुनाव में कुल 4335 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए कुल सात मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें नरवर मध्य विद्यालय परिसर में चार और पंचायत सरकार भवन नरवर में तीन मतदान केंद्र शामिल हैं.

पांच तरह के मतपत्र से होगी वोटिंग

बीडीओ ने बताया कि मतदान के दौरान पांच प्रकार के मतपत्रों का इस्तेमाल किया जायेगा. अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा, जबकि प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए चार अन्य प्रकार के मतपत्र इस्तेमाल किये जायेंगे. मतदानकर्मियों को मतपत्रों के इस्तेमाल और मतदान प्रक्रिया को लेकर आवश्यक जानकारी दी गयी.

भयमुक्त माहौल में मतदान कराने को प्रशासन तैयार

बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. मतदानकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दें.

वोटरों को धमकाने या बहकाने वालों पर होगी कार्रवाई

दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को बहकाने या धमकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और ऐसे लोगों को जेल भेजा जायेगा.

फर्जी वोटरों पर पुलिस की विशेष नजर

थानाध्यक्ष ने बताया कि मतदान के दौरान फर्जी वोटरों पर विशेष नजर रखी जायेगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. उन्होंने मतदानकर्मियों को भी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >