रोहतास: नरवर पैक्स चुनाव में तेज हुई सरगर्मी, कांति देवी और लाल साहेब सिंह के बीच मुकाबले के आसार

कोचस प्रखंड के नरवर पंचायत में पैक्स चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. अध्यक्ष पद के लिए कांति देवी और लाल साहेब सिंह के बीच मुख्य मुकाबला होने की चर्चा है. दोनों प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं.

pacs election news: कोचस प्रखंड के नरवर पंचायत में पैक्स चुनाव की स्क्रूटनी प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क अभियान शुरू कर दिया है. अध्यक्ष पद के लिए कांति देवी और लाल साहेब सिंह के बीच मुख्य मुकाबला होने की चर्चा है. दोनों प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पंचायत के मतदाताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं.

दूसरी बार अध्यक्ष बनने के लिए मैदान में कांति देवी

पैक्स अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कांति देवी दूसरी बार अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं. उन्होंने पंचायत में अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. खासकर महिला मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रही हैं. यदि उन्हें पुरुष मतदाताओं का भी अच्छा समर्थन मिलता है तो चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है. कांति देवी दूसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रही हैं.

हैट्रिक लगाने की तैयारी में लाल साहेब सिंह

वहीं, अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी लाल साहेब सिंह को नरवर पंचायत के साथ क्षेत्र के राजनीतिक रूप से सक्रिय लोगों में माना जाता है. इससे पहले वह दो बार नरवर पैक्स के अध्यक्ष रह चुके हैं और तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटे हैं. इसके लिए वह विशेष रूप से युवा मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, बुजुर्ग मतदाताओं के बीच भी उनकी पहले से पकड़ होने का दावा किया जा रहा है.

गांव-गांव और टोले-टोले में जनसंपर्क

नामांकन और स्कूट्रनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक भी सक्रिय हो गए हैं. गांव-गांव और टोले-टोले में मतदाताओं से संपर्क का दौर शुरू हो गया है. प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं. अब देखना होगा कि नरवर पैक्स का चुनाव किस करवट बैठता है. फिलहाल कांति देवी और लाल साहेब सिंह के बीच मुकाबला होने की संभावना से चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >