पति की पिटाई से विवाहिता की मौत, पति, ससुर व गोतनी गिरफ्तार

SASARAM NEWS.गोड़ारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदी गांव में शुक्रवार की रात एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे आनन-फानन में इटिम्हा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

काराकाट के गोड़ारी थाना अंतर्गत चांदी गांव की घटना

भाभी के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर पति-पत्नी में बढ़ा विवादफोटो-42-सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर रोते-बिलखते मृतक के परिजनप्रतिनिधि, सासाराम सदर/काराकाट

गोड़ारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदी गांव में शुक्रवार की रात एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे आनन-फानन में इटिम्हा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और गोतनी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान कैमूर जिला के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत मनपुरा गांव निवासी भरत पासवान की 30 वर्षीय बेटी संजु देवी के रूप में हुई है. संजु की शादी वर्ष 2018 में काराकाट के गोड़ारी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी सुखदेव पासवान के पुत्र अरुण पासवान से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही अरुण पासवान का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी. संजु देवी ने इस संबंध में अपने मायके वालों को भी कई बार जानकारी दी थी. एक सप्ताह पूर्व ही वह मायके मनपुरा से ससुराल लौटी थी. मायके में भी उसने पति द्वारा मारपीट की बात बतायी थी, जिसके बाद परिजनों ने समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया था. बताया गया कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पति अरुण और संजु के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद अरुण ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल संजु को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.

पेट दर्द की दी गयी सूचना

घटना के बाद ससुराल वालों ने संजु के मायके पक्ष को पेट दर्द की बात बतायी. सूचना मिलने पर रात में ही मायके पक्ष के लोग इटिम्हा पहुंचे, जहां संजु को मृत अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस ने अस्पताल से पति अरुण पासवान, ससुर सुखदेव पासवान और अरुण की भाभी को हिरासत में ले लिया.

डीएसपी व एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. इस दौरान मृतका की सात वर्षीया बेटी अंशीका कुमारी से भी पूछताछ की गयी, जिसमें उसने घटना से जुड़ी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >