पायलट बाबा धाम में मनायी गयी महाराणा प्रताप जयंती
SASARAM NEWS.शहर स्थित पायलट बाबा धाम में कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
सासाराम ग्रामीण.
शहर स्थित पायलट बाबा धाम में कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.कार्यक्रम की अध्यक्षता धाम कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद श्रीकृष्ण कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष व पूर्व पार्षद अतेंद्र कुमार सिंह ने किया. इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन भी किया गया.समारोह के दौरान “महाराणा प्रताप अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और“पायलट बाबा की जय” के नारों से पूरा धाम परिसर गूंज उठा. इस मौके पर व्यवस्था प्रमुख मनीष कुमार बबलू, पवन सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, प्रियंका सिंह, उपेंद्र सिंह, धीरज सिंह, शिव शक्ति पांडेय, डॉ सच्चिदानंद सिंह, विवेकानंद सिंह और दारा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे.