तुतला भवानी धाम का वाटरफॉल शुरू, पर्यटकों में खुशी की लहर

तिलौथू के तुतला भवानी धाम का प्रसिद्ध झरना आखिरकार शुरू हो गया है, जिससे पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. जुलाई के अंत तक झरने के शुरू न होने से निराश लोग अब प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं.

Sasaram News : रोहतास में मां तुतला भवानी धाम का प्रसिद्ध वॉटरफॉल आखिरकार शुरू हो गया है. सोमवार अहले सुबह झरना धीमी रफ्तार में बहना शुरू हुआ, जिसे देखकर पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यह वॉटरफॉल अपने पूरे वेग में नजर आएगा.

लंबे इंतजार के बाद दिखी रौनक

गौरतलब है कि जुलाई माह समाप्ति की ओर है, लेकिन इस बार अब तक वॉटरफॉल शुरू नहीं हुआ था. ऐसे में पर्यटक काफी निराश थे. 21 जुलाई की सुबह जैसे ही झरने ने दस्तक दी, धाम में फिर से रौनक लौटने लगी.

पर्यटकों की बढ़ने लगी भीड़

झरने के शुरू होते ही पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है. आसपास के क्षेत्रों से लोग इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

समिति ने जताई उम्मीद

मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के अध्यक्ष गुरु चरण यादव ने बताया कि इस बार पर्यटकों को झरने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. हालांकि अब वॉटरफॉल के धीरे-धीरे शुरू होने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही यह पूरी रफ्तार में बहेगा.

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे पानी का बहाव बढ़ेगा, पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी और धाम में फिर से चहल-पहल लौट आएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >