Lets Inspire Bihar Campaign : रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार को Lets Inspire Bihar अभियान की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी. यह प्रेस वार्ता डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड के संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अभियान पर लगाए गए आरोपों को लेकर बुलाई गई है. अभियान के प्रवक्ताओं का कहना है कि लगाए गए आरोप पूरी तरह आधारहीन हैं और प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा जाएगा.
अभियान की गतिविधियों और उद्देश्यों पर भी होगी चर्चा
आयोजकों के अनुसार प्रेस वार्ता में अभियान की गतिविधियों, उद्देश्यों और हालिया घटनाक्रम पर भी चर्चा की जाएगी. मीडिया के समक्ष तथ्यों के साथ अभियान का पक्ष रखा जाएगा और पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे.
होटल अनंता में आयोजित होगी प्रेस वार्ता
यह प्रेस वार्ता सासाराम के गौरक्षणी स्थित होटल अनंता में आयोजित होगी. अभियान के प्रतिनिधि राम अवतार राय ने बताया कि Lets Inspire Bihar शिक्षा, समता और उद्यमिता के माध्यम से नए बिहार के निर्माण के उद्देश्य से समाज के प्रबुद्धजनों का एक सामाजिक अभियान है. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर लगातार जनजागरण का कार्य किया जा रहा है.
