विश्रामपुर गांव के पास पोखरा से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र की समहुती पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर गांव के पास चचरीयां पोखरा से शुक्रवार को भारी मात्रा में स्वास्थ्य विभाग की दवाइयां बरामद की गयीं.

फोटो -26 – मौके से बरामद दवाइयां प्रतिनिधि, दिनारा प्रखंड क्षेत्र की समहुती पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर गांव के पास चचरीयां पोखरा से शुक्रवार को भारी मात्रा में स्वास्थ्य विभाग की दवाइयां बरामद की गयीं. दवाइयों की बरामदगी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद दवाइयों को दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट की जांच की जा रही है.उक्त गांव के वार्ड सदस्य दीपू सिंह ने बताया कि बभनडीहां गांव के कुछ युवक सुबह पोखरा के पास क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि पोखरा में गड्ढा खोदकर कुछ छुपाया गया है और ऊपर से नयी मिट्टी भर दी गयी है. इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटायी, तो वहां से भारी मात्रा में स्वास्थ्य विभाग की दवाइयां बरामद हुईं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पीएचसी प्रभारी डॉ राघवेंद्र कुमार को दी. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी दवाइयों को एकत्र कर पीएचसी लाया गया, जहां जांच की प्रक्रिया शुरू की गयी.पीएचसी प्रभारी डॉ राघवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बरामद दवाइयां एक्सपायरी पायी गयी हैं. फिलहाल सभी दवाइयों के बैच नंबर की जांच की जा रही है. यदि यह पुष्टि होती है कि दवाइयां दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हैं, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >