प्रतिनिधि, नासरीगंज. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठवें दिन प्रखंड के बरडीहा सूर्य मंदिर के प्रांगण में श्रीकृष्ण छठिहार धूमधाम से मनाया गया. विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
छठिहार के अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
वर्ष 2001 में रखी गयी थी मंदिर की नींव
पूर्व मुखिया अजय सिंह ने बताया कि स्वर्गीय कृष्णा उपाध्याय द्वारा वर्ष 2001 में मंदिर की नींव रखी गयी थी. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा आपस में चंदा इकट्ठा कर मंदिर का निर्माण कराया गया.
मंदिर निर्माण के बाद से होता है छठिहार
पूर्व मुखिया ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद से यहां छठिहार का आयोजन किया जाता है. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर पूर्व जिलापार्षद अनिल सिंह, अंशु उपाध्याय, बीडीसी नागेन्द्र गुप्ता, पूर्व बीडीसी राजकुमार, शिक्षक उमाशंकर सिंह, पंकज उपाध्याय, भरत सिंह, गोपाल सिंह, छोटे सिंह, नारायण सिंह, गुड्डू सिंह, अरविंद सिंह, श्रीराम सिंह, मिंटू सिंह, बाबू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
