किक बॉक्सिंग में कोटसा गांव के दो सगे भाइयों ने जीता गोल्ड मेडल

SASARAM NEWS.स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कोट्सा गांव के रहने वाले कम उम्र के दो सगे भाइयों ने यूपी के गाजीपुर जिले में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

गाजीपुर में थर्ड डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 110 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सादोनों सगे भाई हमजा और असद अली का शानदार प्रदर्शन

यूपी की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

फोटो परिचय -12. जीत के बाद दोनों बच्चों को मिठाई खिलाते माता-पिता.

प्रतिनिधि, दुर्गावती

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कोट्सा गांव के रहने वाले कम उम्र के दो सगे भाइयों ने यूपी के गाजीपुर जिले में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. जानकारी के अनुसार, दिलदारनगर (यूपी) स्थित नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में थर्ड डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के करीब 110 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में कोट्सा गांव निवासी सोऐब खान के दोनों पुत्रों ने हिस्सा लिया. इनमें पांचवीं कक्षा के 10 वर्षीय हमजा अली (वजन 26 से 28 किलोग्राम) और छठी कक्षा के 12 वर्षीय असद अली (वजन 28 से 30 किलोग्राम) शामिल हैं. दोनों सगे भाई दिलदारनगर स्थित नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं. 14 अप्रैल को आयोजित इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता.उम्र और वजन के आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के बाल खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया.

दोनों की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ जिला

इस संबंध में बच्चों के पिता सोऐब खान, जो पेशे से किसान होने के साथ एक समाचार पत्र के रिपोर्टर भी हैं, ने बताया कि उनके कुल चार पुत्र हैं. इनमें 14 वर्षीय अशरफ अली कक्षा 9 का छात्र है, जो कोलकाता में पढ़ाई करता है और क्रिकेट के प्रति रुचि रखता है. वह वहां क्लब के माध्यम से क्रिकेट खेलता है.उन्होंने बताया कि उनके मंझले पुत्र हमजा अली और असद अली ने किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है. कम उम्र में ही दोनों बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा इलाका और जिला गौरवान्वित हुआ है.बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दोनों भाइयों का चयन आगामी राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है. यह प्रतियोगिता 11 से 13 मई तक आइआइएमटी, मेरठ (यूपी) में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग लेंगे.प्रतियोगिता के सफल संचालन की जानकारी उत्तर प्रदेश के हेड कोच और गाजीपुर के जिला महासचिव मोहम्मद अब्दुल सलाम ने दी. वहीं, कार्यक्रम की देखरेख गाजीपुर के अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति और चेयरमैन सरजिस सिंह ने की. इस सफल आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >