कोचस का ओवरब्रिज बना पार्किंग स्थल, रोज लगता है घंटों जाम
Copied link
SASARAM NEWS.शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-319 की जगह सासाराम-चौसा स्टेट हाइवे-17 पर नवनिर्मित ओवरब्रिज का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में किया जा रहा है. इससे प्रतिदिन लोगों को घंटों सड़क जाम से जूझना पड़ता है.
कोचस.
शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-319 की जगह सासाराम-चौसा स्टेट हाइवे-17 पर नवनिर्मित ओवरब्रिज का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में किया जा रहा है. इससे प्रतिदिन लोगों को घंटों सड़क जाम से जूझना पड़ता है. शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से ओवरब्रिज पर ही ईंट-बालू और सब्जी-फल का कारोबार होने लगा है. बताया जाता है कि सासाराम-चौसा पथ पर बने ओवरब्रिज पर पार्किंग होने के कारण यातायात हमेशा बाधित रहता है.सासाराम या बक्सर की ओर आने-जाने वाले वाहन अधिकांश सर्विस रोड से होकर गुजरते हैं. इसके कारण महात्मा गांधी चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग- 319 से गुजरने वाले वाहन जाम में फंसे रहते हैं. सासाराम व बक्सर जाने वाली अधिकांश यात्री बसें ओवरब्रिज से न जाकर यात्रियों के लालच में सर्विस रोड से चौक पर अवैध रूप से बने बस स्टैंड में खड़ी होती हैं.इससे शहर में जाम की समस्या दिनों-दिन बढ़ रही है. इस संबंध में नगर इओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज पर अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा करना दंडनीय है. शीघ्र ही ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.