प्रखंड जदयू कार्यकारिणी समिति का गठन, पांच उपाध्यक्ष, पांच महासचिव व पांच सचिव का मनोनयन

कोचस प्रखंड में जदयू की कार्यकारिणी समिति का गठन हो गया है. इस गठन में पांच उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और पांच सचिव सहित कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी का मनोनयन किया गया है. समिति के गठन की विस्तृत जानकारी यहाँ उपलब्ध है.

कोचस प्रखंड जनता दल यूनाइटेड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें प्रखंड जदयू की कार्यकारिणी समिति गठित की गयी.इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी समिति में पांच उपाध्यक्ष, पांच महासचिव एवं पांच सचिव बनाये गये हैं,जबकि एक-एक कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता और मिडिया प्रभारी बनाया गया है.

जदयू की कार्यकारिणी की बैठक में हुआ निर्णय

समिति में विजय यादव,पारसनाथ चौहान,शशिकांत खरवार,कौशर अंसारी और अरविन्द पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है.अभय कुमार सिंह,अरविन्द कुमार गुप्ता,जीतेन्द्र सिंह,बालेश्वर सिंह,अप्पू कुमार राय को महासचिव और सरोज कुमार पटेल, विष्णुदयाल सिंह,नीतू देवी,उदय सिंह,अजीत कुशवाहा को सचिव बनाया गया है. प्रवक्ता के रूप में सभी पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष भी चुन लिया गया है. प्रवक्ता के रूप में राजकुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >