आइटीआइ कर्मियों ने काला फीता लगाकर किया प्रदर्शन

SASARAM NEWS.स्थानीय राजकीय आइटीआइ के कर्मियों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आइटीआइ कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संघ के संरक्षक चरण बेसरा के नेतृत्व में काला फीता लगाकर दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया.

डेहरी नगर.

स्थानीय राजकीय आइटीआइ के कर्मियों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आइटीआइ कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संघ के संरक्षक चरण बेसरा के नेतृत्व में काला फीता लगाकर दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया. कर्मियों ने सोमवार और मंगलवार को काला फीता लगाकर प्रदर्शन किया. कर्मियों की प्रमुख मांगों में वेतन भुगतान अविलंब करने, अनुदेशकों का पे लेवल-7 निर्धारित करने, पदनाम परिवर्तन, कर्मचारी पक्षीय ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने, सेवा संपुष्टि, सीआइटीएस प्रशिक्षण, अनुबंध अनुदेशकों की सेवा नियमित करने, एलडीसी का ग्रेड पे लेवल-4 करने और लिपिकीय संवर्ग की नियमावली में संशोधन कर सहायक प्रशासी पदाधिकारी का पद सृजित करने की मांग शामिल है.मौके पर गौतम कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, पूनम यादव, रवि रंजन समेत ग्रुप अनुदेशक, अनुदेशक व लिपिकीय वर्ग के कई कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >