छत्तीसगढ़ में लूट के बाद रोहतास में छापेमारी, दो गिरफ्तार; 15.75 किलो चांदी और पिकअप बरामद, पांच अन्य हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस ने रोहतास में बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट के मामले में सात लोगों को पकड़ा है और 15.75 किलो चांदी बरामद की है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

Rohtas News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पुलिस ने रोहतास पुलिस के सहयोग से अंतरराज्यीय लूट गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है. पुलिस टीम ने दिनारा, सासाराम और सूर्यपुरा थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर लूट कांड में शामिल मुख्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़े पांच अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस टीम ने अपराधियों के पास से 15.75 किलोग्राम चांदी और वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप वैन (पंजीकरण संख्या: BR26GC3661) बरामद कर जब्त कर ली है.

वाड्रफनगर थाने में दर्ज था लूट का मामला, दिनारा से हुई गिरफ्तारी

स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर अंतर्गत वाड्रफनगर थाना कांड संख्या 133/26 के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया था. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिनारा थाना क्षेत्र में दबिश दी:

  • सोनू कुमार (पिता: उपेंद्र सिंह, निवासी: ग्राम शम्भू डिहरी, थाना दिनारा) को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रयुक्त पिकअप वैन जब्त की गई.
  • सुनील कुमार (पिता: स्वर्गीय राम एकबाल सेठ, निवासी: वार्ड संख्या 8, दिनारा) को गिरफ्तार कर उसके घर से लूटी गई 15.75 किलोग्राम चांदी बरामद की गई.

5 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस कर रही पूछताछ

लूट के माल को खपाने और अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य 5 संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार लोगों में अंगद कुमार एवं नरेंद्र चौधरी (पिता: रामप्रवेश चौधरी, निवासी: शम्भू डिहरी, दिनारा), राजकुमार (पिता: सुनील चौधरी, निवासी: चिलबिला, दिनारा), नीलू कुमार चौधरी (पिता: उमा चौधरी, निवासी: सीता बिगहा, सासाराम), शंकर चौधरी (पिता: दरोगा चौधरी, निवासी: अलीगंज, सूर्यपुरा) शामिल है. पुलिस सभी संदिग्धों से गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई अन्य लूट की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Also Read: सासाराम में जीवन प्रमाणीकरण और जनगणना कार्य की डीएम ने की समीक्षा, पेंशनधारियों को लेकर दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >