Sasaram News : हिंदी हमारी एकता और समरसता का प्रतीक

जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया.

सासाराम ऑफिस. जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह कुशवाहा ने की. संचालन ट्रस्टी सत्यनारायण स्वामी और उपाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता ने किया. अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिंदी केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी. 1953 से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. हिंदी हमारे देश की एकता, अखंडता और समरसता का प्रतीक है. राजभाषा के रूप में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग प्रशासन को जनता के और निकट लायेगा. उन्होंने आह्वान किया कि हिंदी दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे. इस अवसर पर ललित कुमार सिंह, सत्यनारायण स्वामी, संजय कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह, एलआइसी सलाहकार मधुमिता कुमारी, मधु कुमारी, दीपा कुमारी, गायत्री देवी, मंजू देवी उर्फ गुड़िया देवी, आरती कुमारी, अंजू यादव, प्रतिमा कुशवाहा, नीतू कुमारी, जितेंद्र कुमार, डॉ हरेंद्र सिंह, मेजर श्री भगवान सिंह, जागरोपन सिंह, राम प्रसाद सिंह, जगत प्रसाद मौर्य, राम अवतार मौर्य, डॉ आनंद कुमार, अनिल कुमार झा, संजीव कुमार, चिंटू चौधरी, आत्मा प्रसाद, शमशेर आलम, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार, नंदकिशोर चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >