उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार का हुआ शिलान्यास

Sasaram news. स्थानीय बाजार के फल मंडी के समीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया. इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक मैकू राम ने दी.

फोटो-09-विद्यालय के प्रवेश द्वार का शिलान्यास करते लोग. प्रतिनिधि, तिलौथू. स्थानीय बाजार के फल मंडी के समीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया. इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक मैकू राम ने दी. उन्होंने बताया कि बिहार में अपनी एक अलग पहचान बना चुके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संपर्क पथ या सांकेतिक चिह्न कोई नहीं था. इससे बाहर से आने वाले अभिभावकों या छात्र-छात्राओं या फिर आगंतुकों को विद्यालय तक पहुंचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था. वर्ष 1932 में स्थापित यह विद्यालय का आजादी के बाद से लेकर अब तक कोई प्रवेश द्वार कहीं भी नहीं है. प्रवेश द्वार की आवश्यकता काफी प्रतीत हुई. इसे लेकर विद्यालय परिवार ने यह निर्णय लिया है कि तिलौथू बाजार में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को जाने वाले मुख्य रास्ते के गेट पर प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाये. इसका मंगलवार को शिलान्यास मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख कपिल कुमार के द्वारा किया गया है. इससे छात्र-छात्राओं समेत अभिभावकों को काफी विद्यालय तक पहुंचने में सहूलियत भी होगी. गौरतलब है कि तिलौथू बाजार से विद्यालय की दूरी 500 मीटर की है. इस मौके पर कृष्ण कुमार उर्फ विधायक जी, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >