रोहतास: दो दिन की झमाझम बारिश के बाद चेनारी में खेती ने पकड़ी रफ्तार, किसान धान की रोपनी में जुटे, अच्छी उपज होने की उम्मीद जताई

रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर अब खुशी लौट आई है. खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे खेती-किसानी का उत्साह फिर से जाग उठा है.

Saasaram Rain Impact : रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड में लगातार दो दिनों तक हुई झमाझम बारिश ने खेती-किसानी की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. लंबे समय से मानसून की बेरुखी झेल रहे किसानों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है. खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है और ग्रामीण इलाकों में फिर से खेती का उत्साह लौट आया है.

प्रखंड क्षेत्र के मल्हीपुर, चेनारी, उगहनी, केनार कला, बादलगढ़, नरैना डोईआ और बर्तानवी सहित दर्जनों गांवों में सुबह से शाम तक खेतों में चहल-पहल देखी जा रही है. कहीं महिलाएं कतारबद्ध होकर धान की रोपनी कर रही हैं, तो कहीं पुरुष जुताई, पाटा चलाने और बिचड़ा पहुंचाने में जुटे हैं. हर तरफ खेतों में काम की रौनक नजर आ रही है.

Rain : बारिश ने दूर की किसानों की चिंता

बारिश नहीं होने के कारण किसान पिछले कई दिनों से परेशान थे. धान के बिचड़े सूखने लगे थे और उन्हें बचाने के लिए डीजल पंप से सिंचाई करनी पड़ रही थी, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी. कई किसानों को यह डर सता रहा था कि समय पर बारिश नहीं हुई तो रोपनी पिछड़ जाएगी और उत्पादन पर भी असर पड़ेगा.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

लेकिन बीते दो दिनों की अच्छी बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक दूर कर दी है. अब खेतों में पानी भर जाने से रोपनी का काम तेजी से शुरू हो गया है और किसान राहत महसूस कर रहे हैं.

Saasaram News : किसानों ने बताया ‘वरदान’

स्थानीय किसान मुनेश्वर कुशवाहा, जयराम शर्मा और अरविंद कुमार उपाध्याय का कहना है कि यह बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. उनका मानना है कि अगर आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही, तो इस साल धान की फसल बेहतर होगी और उत्पादन में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. साथ ही डीजल पंप से सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा.

Weather : क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की रोपनी का यही सबसे उपयुक्त समय होता है. समय पर रोपनी होने से पौधों का विकास बेहतर होता है और फसल की पैदावार भी अच्छी मिलती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मानसून सामान्य रहा, तो खरीफ की खेती इस वर्ष बेहतर रहने की उम्मीद है.

खेतों में लौटी रौनक

लगातार हुई बारिश के बाद चेनारी के ग्रामीण इलाकों में खेतों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. कुछ दिन पहले तक जहां सूखे खेत किसानों की चिंता बढ़ा रहे थे, वहीं अब उन्हीं खेतों में धान की रोपनी का काम पूरे जोर-शोर से जारी है. किसान उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार मौसम साथ देता रहा, तो उनकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा.

Also Read:सासाराम में 20 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, इस्कॉन की तैयारियां तेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >