रोहतास में तिरंगे के रंग में रंगे स्कूल, हर घर तिरंगा अभियान में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

रोहतास जिले के स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संकल्प लिया।

Rohtas News : रोहतास जिले में 17 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. शिक्षा विभाग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

स्कूलों में छात्रों के बीच रंगोली, झंडा बनाओ, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, देश की एकता-अखंडता और नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गयी.

देशभक्ति गीतों से गूंजे स्कूल

प्रतियोगिताओं के बाद स्कूलों में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये. प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्रप्रेम के साथ तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया. छात्रों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया.

17 अगस्त तक होंगे कई कार्यक्रम

जिला प्रशासन के अनुसार 17 अगस्त तक विभिन्न विभागों और संस्थानों के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. प्रशासन ने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है.

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >