रोहतास के कोचस में 99 महादलित टोलों में लगेगा श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

बिहार के कोचस प्रखंड में महादलित टोलों के विकास के लिए गुरुवार से श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रतिनिधि, कोचस. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्थित अनुसूचित जाति टोलों में 27 अगस्त से श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. शिविर के माध्यम से महादलित टोलों में विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पहल की जाएगी.

99 महादलित टोलों में पहुंचेंगी विकास योजनाएं

बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि बिहार महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा. इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के 99 महादलित टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर लगाए जाएंगे.

गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर अभियान

बीडीओ ने बताया कि गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत महादलित टोलों में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा.

विकास शिविर का तैयार हो रहा माइक्रो प्लान

श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर के आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है. इसमें अलग-अलग महादलित टोलों में शिविर आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके.

पंचायत स्तर के अधिकारी होंगे शामिल

बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि प्रत्येक विकास शिविर में पंचायत स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा प्रत्येक कैंप के लिए प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षी पदाधिकारियों में से एक अधिकारी को शिविर प्रभारी के रूप में निर्धारित किया जाएगा. इससे शिविर की व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी की जाएगी.

अगले गुरुवार को तीन टोलों में लगेगा कैंप

बीडीओ ने बताया कि अभियान के तहत अगले गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कम से कम तीन महादलित टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक गुरुवार को अलग-अलग महादलित टोलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे.

सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य महादलित टोलों में रहने वाले लोगों को विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ दिलाना है. शिविर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी लेकर संबंधित योजनाओं से उनका आच्छादन सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा.

159 केस, 246 पीड़ित और करोड़ों का मुआवजा, कितने SC-ST मामले निकले फर्जी? रोहतास से आया अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >