सूर्यपुरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय को मिली स्वीकृति

SASARAM NEWS.प्रखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है. लंबे समय से चली आ रही राजकीय डिग्री महाविद्यालय की मांग अब पूरी हो गयी है.

सूर्यपुरा.

प्रखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है. लंबे समय से चली आ रही राजकीय डिग्री महाविद्यालय की मांग अब पूरी हो गयी है. राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2025 में प्रत्येक प्रखंड में महाविद्यालय स्थापित करने के निर्देश के बाद सूर्यपुरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताया है.बीइओ मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल महाविद्यालय का संचालन राज राजेश्वरी मॉडल स्कूल के भवन में किया जायेगा. जानकारी के अनुसार वर्ष 1919 में स्थापित सूर्यपुरा राजा साहब द्वारा स्थापित राज राजेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, जिसे बघवा स्कूल के नाम से भी जाना जाता है, शाहाबाद क्षेत्र का प्रमुख शिक्षण संस्थान रहा है. विद्यालय में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं. साथ ही खेल मैदान, छात्राओं के लिए छात्रावास व्यवस्था और एनसीसी की शाखा भी संचालित होती है. शिक्षा प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुदामा पांडेय ने बताया कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर हजारों छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं. वर्ष 2026-27 में महाविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी एसपी जैन कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष को सौंपी गयी है.स्थानीय ग्रामीण और अभिभावकों मनोज वर्मा, मुकेश गुप्ता, बीरेंद्र लाल, जयंत कुमार, बच्चन चौबे और संजय वर्मा ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खासकर गरीब व कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >