Sasaram News : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई. यह प्रक्रिया 42 बिहार बटालियन एनसीसी, सासाराम के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार के निर्देशन में ट्रेनिंग जेसीओ परसराम की निगरानी में आयोजित की गयी. 6/42 कंपनी के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. मयंक राय के नेतृत्व में पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई.
दौड़ और जंप समेत विभिन्न मानकों पर हुई शारीरिक जांच
भर्ती में शामिल प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन लंबाई, दौड़, सपाट जंप तथा हाई जंप जैसे विभिन्न शारीरिक मानकों के आधार पर किया गया. इसके माध्यम से अभ्यर्थियों की फिटनेस और शारीरिक क्षमता की जांच की गयी.
भर्ती प्रक्रिया के सफल संचालन में प्रशिक्षक रौशन सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग किया. वहीं, सीनियर अंडर ऑफिसर राम पारासर, अंडर ऑफिसर धीरज, अंडर ऑफिसर प्रियांशु और लांस कॉर्पोरल अंशिका ने ग्राउंड स्तर पर अभ्यर्थियों के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सहयोग किया. इन सभी की मौजूदगी से भर्ती प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ी.
Also Read : नोखा में आज ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सभापति समेत सभी पार्षदों को बुलावा
एनसीसी में शामिल होने को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह
भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. एनसीसी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया. अभ्यर्थियों ने विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों में हिस्सा लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया.
Also Read : कोचस प्रखंड समिति की बैठक में छाया भ्रष्टाचार और योजनाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा
शारीरिक मानकों पर खरा उतरने वालों का होगा चयन
बताया गया कि निर्धारित शारीरिक मानकों पर खरा उतरने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया के दौरान एनसीसी अधिकारियों और कैडेट्स की टीम ने अभ्यर्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया.
