गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मार 3.26 लूटे

सासाराम. शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज नहर के पास सोमवार की सुबह अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मार कर 3.26 लाख रुपये लूट लिये.

सासाराम. शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज नहर के पास सोमवार की सुबह अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मार कर 3.26 लाख रुपये लूट लिये. गोली लगते ही मैनेजर सड़क पर गिर पड़े और बाइक सवार अपराधी उनके पास के पैसे लूट कर फरार हो गये. गैस एजेंसी, गौरक्षणी के मैनेजर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी शिव कुमार बैठा एजेंसी के रुपये लेकर बैंक में जमा कराने के लिए पैदल जा रहे थे़ इसी दौरान लालगंज नहर के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >