पार्ट-3 की परीक्षा शुरू, पहले दिन 568 हुए शामिल

SASARAM NEWS.वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट-3 (ऑनर्स एवं जनरल) के छात्रों की विशेष परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में हुई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक हुई, जिसमें पेपर-5 की परीक्षा ली गयी.

आज पेपर-7 और पेपर-8 की परीक्षा होगी प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट-3 (ऑनर्स एवं जनरल) के छात्रों की विशेष परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में हुई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक हुई, जिसमें पेपर-5 की परीक्षा ली गयी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली, इसमें पेपर-6 की परीक्षा ली गयी. एसपी जैन कॉलेज केंद्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ जय प्रकाश ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 614 परीक्षार्थियों में से 568 परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि विभिन्न कारणों से 46 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में ली गयी. 11 मार्च को पेपर-7 और पेपर-8 की परीक्षा होगी, जबकि 12 मार्च को जीइएस की परीक्षा आयोजित की जायगी. वहीं जनरल कोर्स की परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी. इस दौरान विभिन्न तिथियों में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, रसायन, भौतिकी, प्राणि विज्ञान, गणित, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, होम साइंस, संगीत सहित कई विषयों की परीक्षा निर्धारित की है. सभी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >