नहर में डूबी किशोरी का शव 12 घंटे बाद मिला

SASARAM NEWS.इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नवाडीह पुल के पास रविवार को पश्चिमी संयोजक नहर में नहाने के दौरान डूबी किशोरी का शव करीब 12 घंटे बाद सोमवार को डेहरी के हाइडिल नहर की ग्रिल में फंसा हुआ मिला. शव मिलने की सूचना मिलते ही इंद्रपुरी थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.

नवाडीह पुल के पास नहाने के दौरान डूबी थी सलोनी, डेहरी हाइडिल नहर की ग्रिल में फंसा मिला शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपा फोटो -9-कागजी कार्रवाई करती पुलिस प्रतिनिधि, डेहरी नगर इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नवाडीह पुल के पास रविवार को पश्चिमी संयोजक नहर में नहाने के दौरान डूबी किशोरी का शव करीब 12 घंटे बाद सोमवार को डेहरी के हाइडिल नहर की ग्रिल में फंसा हुआ मिला. शव मिलने की सूचना मिलते ही इंद्रपुरी थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. इंद्रपुरी थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने बताया कि मृतका सलोनी कुमारी (13 वर्ष) नवाडीह भुईंया टोला निवासी विकास कुमार की पुत्री थी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि सलोनी सहित तीन लड़कियां नहर में नहाने के लिए उतरी थीं. इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गयीं. ग्रामीणों ने किसी तरह दो लड़कियों को बचा लिया, लेकिन सलोनी पानी में डूब गयी. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन रविवार को उसका पता नहीं चल सका.सोमवार को डेहरी हाइडिल नहर की ग्रिल में शव फंसा हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >