डालमियानगर में 11 मार्च को विशेष जॉब कैंप

SASARAM NEWS.अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर में 11 मार्च को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जॉब कैंप में दो कंपनियां भाग लेंगी. इनमें क्वेस कॉर्प (टाटा स्टील) और अतुल ऑटो लिमिटेड द्वारा प्रोडक्शन ट्रेनी, ऑपरेटर और हेल्पर के लिए 100 पदों पर योग्य आवेदकों का चयन किया जायेगा.

टाटा स्टील से जुड़ी कंपनी सहित दो कंपनियां करेंगी 100 पदों पर चयन प्रतिनिधि, डालमियानगर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर में 11 मार्च को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जॉब कैंप में दो कंपनियां भाग लेंगी. इनमें क्वेस कॉर्प (टाटा स्टील) और अतुल ऑटो लिमिटेड द्वारा प्रोडक्शन ट्रेनी, ऑपरेटर और हेल्पर के लिए 100 पदों पर योग्य आवेदकों का चयन किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों का जॉब लोकेशन जमशेदपुर (झारखंड) और अहमदाबाद (गुजरात) होगा.जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि आवेदकों के पास बायोडाटा, पते का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र और बैंक पासबुक होना अनिवार्य है.उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 12,000 से 25,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जायेंगी.आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा, स्नातक या इससे अधिक निर्धारित की गयी है. जॉब कैंप में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >