नवंबर में होगा चौथा मौर्य महासम्मेलन, सासाराम या पटना में आयोजन को लेकर मंथन

Sasaram News : मौर्य शक्ति द्वारा नवंबर के तीसरे सप्ताह में चौथे मौर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस सम्मेलन में कुशवाहा समाज की शिक्षा, रोजगार, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर गहन मंथन होगा. सम्मेलन का स्थल सासाराम या पटना में से कोई एक हो सकता है, जिसका अंतिम निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा.

Sasaram News : आगामी नवंबर में चौथे मौर्य महासम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मौर्य शक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्या ने की. इस दौरान महासम्मेलन को व्यापक स्तर पर आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

सासाराम या पटना में आयोजन पर चल रहा विचार

मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्या ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से लगातार मौर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में इस वर्ष भी नवंबर के तीसरे सप्ताह में चौथे मौर्य महासम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया है. हालांकि, सम्मेलन के लिए स्थल अभी तय नहीं किया गया है. आयोजन सासाराम या पटना में कराने पर विचार चल रहा है. स्थल का अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा.

Also Read : बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

शिक्षा, रोजगार और राजनीति में भागीदारी पर होगा मंथन

उन्होंने बताया कि महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है. सम्मेलन में कुशवाहा समाज की शिक्षा, रोजगार, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी. समाज के युवाओं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा सामूहिक रूप से सामाजिक मुद्दों पर विचार करने पर भी जोर रहेगा.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में कमलेश कुशवाहा, रवि शंकर सिंह कुशवाहा, बद्री नारायण सिंह, रजनीश कुमार, शशि भूषण सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुशवाहा, प्रभु जी, कपिल कुमार मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >