Sasaram News : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए कार से ले जायी जा रही करीब 610 लीटर शराब बरामद की. इस मामले में पटना जिले के पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद उपआयुक्त तारिक महमूद ने इसकी जानकारी दी.
शराब की बड़ी खेप ले जाने की मिली थी सूचना
उत्पाद उपआयुक्त तारिक महमूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पटना से कैमूर ले जायी जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी गयी.
टोल प्लाजा पर बलेनो कार को रोककर ली गयी तलाशी
टीम ने शिवसागर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर सासाराम की तरफ से आ रही बलेनो कार को रोका. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 45यू 4975 बताया गया है. तलाशी के दौरान कार की डिक्की से करीब 610 लीटर शराब बरामद की गयी.
पूछताछ में पटना से शराब लाने की बात बतायी
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज ने पटना से शराब की खेप लाने की जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर कार मालिक समेत अन्य चार आरोपितों को पटना से गिरफ्तार किया गया.
Also Read : डुमरांव ग्रिड का 80 एमवीए ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए गुजरात भेजा गया
पटना के पांच धंधेबाज गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना जिले के नौबतपुर गांव निवासी अनिल प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार, गर्दनीबाग बाबू बाजार निवासी संजीव कुमार गुप्ता के पुत्र आकाश कुमार, गर्दनीबाग सरिस्ताबाद निवासी देव कुमार राय के पुत्र सौरभ कुमार यादव, गर्दनीबाग साधनापुरी निवासी शत्रुघ्न प्रसाद के पुत्र शंभु कुमार गुप्ता और पटना के जक्कनपुर निवासी रंजीत यादव के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है.
Also Read : गंगा-कर्मनाशा के उफान से चौसा में बाढ़ का संकट गहराया, हाईवे पर तीन फीट पानी
कार जब्त, आगे की कार्रवाई जारी
उत्पाद विभाग ने शराब के साथ बलेनो कार को जब्त कर लिया है. पांचों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : एनएच-120 की बदहाल सड़क की मरम्मत शुरू, विष्णु मंदिर से पश्चिमी रेल फाटक तक गड्ढों की हुई भराई
