नोखा में नगर परिषद कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी, पांच सशस्त्र गृहरक्षकों की हुई तैनाती

Sasaram News : सासाराम नगर परिषद कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. अब पांच सशस्त्र गृहरक्षकों की तैनाती से परिसर में आने-जाने वाले लोगों और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

Sasaram News : नगर परिषद कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच सशस्त्र गृहरक्षकों की तैनाती की गयी है. नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर इनकी प्रतिनियुक्ति की गयी है. कार्यालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों के साथ महत्वपूर्ण अभिलेखों और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तैनात जवानों पर रहेगी.

प्रमाणपत्र से लेकर आवास योजना तक पहुंचते हैं लोग

नगर परिषद कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों को लेकर पहुंचते हैं. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, होल्डिंग, सफाई, नल-जल, आवास योजना समेत अन्य कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कदम उठाया गया है.

Also Read : सारण के भगवान बाजार-सत्यनारायण मंदिर सड़क पर छोड़ा गड्ढा, रोज हो रहे हादसे, नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

संदिग्ध गतिविधियों पर भी रहेगी नजर

तैनात गृहरक्षक कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे. संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के साथ कार्यालय में आने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी. अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से भी इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Also Read : बाढ़ में बेहतर कार्य के लिए दिघवारा के चार पदाधिकारी सम्मानित, DM ने दिया प्रशस्ति पत्र

कामकाज के दौरान अनुशासन बनाए रखने में मिलेगी मदद

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि कार्यालय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभागीय निर्देश पर पांच सशस्त्र गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इससे कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और कामकाज के दौरान अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी.

Also Read : बाढ़ में बेहतर कार्य के लिए दिघवारा के चार पदाधिकारी सम्मानित, DM ने दिया प्रशस्ति पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >