सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी व लिफ्ट बंद, यात्री परेशान

SASARAM NEWS.सासाराम रेलवे स्टेशन प्रधानमंत्री की अमृत भारत योजना में शामिल है. इस योजना के तहत सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा शुरू की गयी थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह बंद हो गयी.

अमृत भारत योजना के तहत सासाराम रेलवे स्टेशन का हो रहा जीर्णोद्धार

अमृत भारत योजना में शामिल सासाराम स्टेशन की सुविधाएं ठप, लिफ्ट-एस्केलेटर बंद

भारी सामान लेकर प्लेटफार्म पर चढ़ने –उतरने में होती है परेशानीप्रतिनिधि,सासाराम ग्रामीण

सासाराम रेलवे स्टेशन प्रधानमंत्री की अमृत भारत योजना में शामिल है. इस योजना के तहत सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा शुरू की गयी थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह बंद हो गयी. जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. हालात यह हैं कि स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा मिलने के बावजूद यहां की सुविधाएं कागजों तक सिमट कर रह गयी हैं. स्टेशन पर लगी लिफ्ट और एस्केलेटर अधिकतर समय बंद रहते हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान उन्हें सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. स्थानीय स्तर पर रखरखाव में लापरवाही के कारण भी कई सुविधाएं ठप पड़ी हुई हैं. रेलवे की योजनाएं और दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खा रहे हैं. यात्रियों में इसे लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है. कई लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि लिफ्ट और एस्केलेटर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके.

सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर परिसर का सौंदर्यीकरण भी अधूरा

इतना ही नहीं, सासाराम शहर के ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए विभिन्न कार्यों के लिए सरकार से 21 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था. इसके तहत रेलवे स्टेशन पर कई कार्य किये जा रहे हैं. लेकिन लगभग तीन वर्ष बीतने के बाद भी फुट ओवरब्रिज चौड़ीकरण, प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो का विस्तार समेत कई कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सके हैं. सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर परिसर का सौंदर्यीकरण भी अधूरा है. हालांकि जब-जब विभाग के अधिकारी निरीक्षण में आते हैं, तो लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन देकर चले जाते हैं.

कहते हैं यात्री

सासाराम रेलवे स्टेशन अब छोटा स्टेशन नहीं रहा. यहां छह से सात प्लेटफॉर्म हैं. भारी सामान लेकर सीढ़ी चढ़ने में परेशानी होती है. रेलवे को स्वचालित सीढ़ी जल्द शुरू करनी चाहिए.

– हरगोविंद सिंह, यात्री

हमलोग एक वर्ष से स्वचालित सीढ़ी शुरू होने की बात सुन रहे हैं. इसे बने भी छह माह बीत गये, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सका है. ज्यादा सामान वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है.

– अंकित कुमार

अकेले स्टेशन आना आसान होता है, लेकिन परिवार और बच्चों के साथ सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो जाता है. एस्केलेटर बंद रहने से परेशानी हो रही है.

– संगीता देवी, यात्री

सासाराम रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर बनकर तैयार हैं, लेकिन चालू कब होंगे, यह किसी को नहीं पता. हम रेल अधिकारियों से इसे जल्द शुरू करने की मांग करते हैं.

– अगस्त्य भारद्वाज

क्या कहते हैं अधिकारी

सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट क्यों बंद हैं, इसकी जानकारी ली जा रही है. संबंधित अधिकारी से इस बारे में पूछा जा रहा है. यदि बंद हैं, तो उन्हें तत्काल शुरू कराया जायेगा.

– विश्वनाथ, डीसीएम, डीडीयू मंडलB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >