21 माह बाद नौहट्टा में फिर रानी देवी प्रमुख, रवींद्र राम उप प्रमुख बने

अनुमंडल कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौहट्टा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख व उप प्रखंड प्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ

मई 2024 में दोनों पर सदस्यों ने लाया था अविश्वास प्रस्ताव न्यायालयी प्रक्रिया के बाद दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन फोटो-1- निर्वाचित प्रखंड प्रमुख,उप प्रखंड प्रमुख का फुलमाला से स्वागत करते समर्थक प्रतिनिधि, डेहरी नगर अनुमंडल कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौहट्टा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख व उप प्रखंड प्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ. इसमें प्रखंड प्रमुख पद पर रानी देवी व उप प्रखंड प्रमुख पद पर रवींद्र राम पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए. जानकारी के अनुसार मई 2024 में दोनों के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था. इसके बाद मामला न्यायालय चला गया. न्यायालयी प्रक्रिया के दौरान कुछ माह के लिए वरीयता क्रम के आधार पर उदय नारायण सिंह को कार्यकारी प्रखंड प्रमुख बनाया गया था. चुनाव में प्रेक्षक के रूप में अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशि शंकर उपस्थित थे. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी नीलेश कुमार की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गयी. एसडीएम ने बताया कि दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके कारण रानी देवी और रवींद्र राम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. बाद में दोनों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. प्रखंड प्रमुख पद के प्रस्तावक व समर्थक पंचायत समिति सदस्य दारानगर की अमिता देवी व तिलोखर की रेणु देवी रहीं. वहीं, उप प्रखंड प्रमुख पद के प्रस्तावक व समर्थक यदुनाथपुर के बीडीसी कृष्णा सिंह यादव और तीऊरा के बीडीसी बीरू उरांव थे. लगभग 21 माह बाद पुनः रानी देवी प्रखंड प्रमुख और रवींद्र राम उप प्रखंड प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >