आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत

SASARAM NEWS.अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नंद कुमार सिंह (77 वर्ष) के रूप में की गयी है.

भैंस चराने गये थे खेत, बारिश के दौरान हुआ हादसा प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नंद कुमार सिंह (77 वर्ष) के रूप में की गयी है.जानकारी के अनुसार नंद कुमार सिंह भैंस चराने के लिए बधार में गये थे. इसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी और कड़कड़ाती बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गये. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. कुछ देर बाद भैंसें घर लौट आयीं, लेकिन उनके साथ नंद कुमार सिंह नहीं थे. इसके बाद परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे, जहां वे मृत पड़े मिले. आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकटपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >