Education News: सासाराम से (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) शेरशाह सूरी इंटर स्कूल में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का सफल संचालन किया जा रहा है. यह कैंप पूरे बिहार के विद्यालयों में आयोजित हो रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक, व्यावहारिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करना है.
बच्चों को दी गई जानकारी
कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से जोड़कर प्रायोगिक शिक्षा दी जा रही है. विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस समर कैंप के चौथे दिन बच्चों को फल-सब्जियों की जानकारी,गीत-संगीत, ऐतिहासिक धरोहर, सामाजिक व्यवहार एवं अन्य रचनात्मक विषयों की जानकारी दी गयी.
शिक्षा विभाग की पहल
बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और नई-नई जानकारियां प्राप्त कीं. शिक्षा विभाग की यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जगदीश राम, अशोक कुमार मिश्रा, राकेश कुमार गुप्ता, अतुल, अरुण एवं मोहम्मद शाकिर अली सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. शिक्षकों ने बच्चों को व्यावहारिक शिक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी.
Also Read: बालू अनलोड करने के विवाद में हिंसक झड़प, रोहतास पुलिस ने संभाला मोर्चा
