शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ विनोद कुमार सिंह सम्मानित

Sasaram news. अवधूत भगवान राम (एबीआर) कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

फोटो- 13- सम्मानित होते एबीआर कॉलेज के प्राचार्य. सासाराम ऑफिस. अवधूत भगवान राम (एबीआर) कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें रोहतास महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षकों ने एक समारोह के दौरान प्रदान किया. समारोह के दौरान शिक्षकों की टीम ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. सम्मानित करने वाले शिक्षकों में डॉ आनंद त्रिपाठी, डॉ आनंद सिंह, डॉ सारंग समेत कई अन्य प्रबुद्धजन शामिल थे. इस अवसर पर डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि डॉ विनोद कुमार सिंह जैसे शिक्षाविदों का मार्गदर्शन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने न केवल अकादमिक स्तर पर बल्कि प्रशासनिक कौशल से भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती दी है. सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉ विनोद कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >